Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर किया अपहरण कांड का खुलासा









अखिलेश्वर तिवारी 
दवा व्यापारी अपहरण कांड का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
24 घंटे में खुलासा करने पर व्यापार मंडल ने पुलिस का जताया आभार
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की कोतवाली नगर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब 7 मार्च की रात मेडिकल स्टोर संचालक का अपहरण के प्रयास में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । 




अपहरण कांड में शामिल पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करके अपहरण में प्रयोग मारुति वैन मोटरसाइकिल तथा 3 अवैध तमंचा भी बरामद किए हैं । पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का अनावरण 24 घंटे के अंदर कर दिया है । पुलिस के इस सराहनीय कार्य का व्यापार मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया है ।

                     

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया के 7 मार्च की रात मेडिकल स्टोर संचालक सुशील अग्रवाल नगर के वीर विनय चौराहा स्थित महेश मेडिकल स्टोर बंद करके स्कूटी से अपने घर जा रहे थे । रास्ते में अंबेडकर तिराहा के पास बब्बल पांडे की गली में मोड़ते ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अपहरण करने का प्रयास किया ।


 उनके द्वारा शोर मचाते हुए प्रतिरोध करने पर आसपास के लोग दौड़े जिससे अपहरणकर्ता सामने खड़ी मारुति वैन में बैठकर फरार हो गए । सुशील अग्रवाल ने एक अपहरण करता की उंगली में दांत से काट लिया था जिससे उसके अंगुली में घाव भी हो गया था । पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता ली जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिये ।


सुशील अग्रवाल द्वारा बताए गए हूलिया के आधार पर जांच आगे बढ़ी और सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये । इस घटना के खुलासा हैतू कोतवाली नगर पुलिस के साथ पुलिस की सर्विलांस टीम तथा स्वाट टीम को भी लगाया गया था । उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया है जो एक बड़ी कामयाबी है । इस खुलासे के बाद इस प्रकार की घटना पर रोक लगेगी । 


उन्होंने इस कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹20 हजार इनाम देने की घोषणा की है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में टीटू पांडे पुत्र राम फेरन पांडे श्रावस्ती जिले के थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम कटरा का निवासी है । तीन अभियोग शुभम तिवारी पुत्र रविंद्र तिवारी, उमेश कश्यप पुत्र माया राम कश्यप व संतोष कश्यप कोतवाली नगर क्षेत्र के नई बस्ती के निवासी हैं तथा पांचवा अभियुक्त रिजवान पुत्र मेहंदी हसन कोतवाली नगर क्षेत्र के कर्बला घोसियाना मोहल्ले का निवासी बताया गया है । 


इनमें से संतोष कश्यप पीड़ित दवा व्यापारी सुशील अग्रवाल के मेडिकल पर पहले काम भी कर चुका है जिसे बरसों पहले कार्य से निकाल दिया गया था । संतोष कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण का प्लान बनाया था । इन लोगों की प्लानिंग की थी अपहरण करने के बाद ₹25 लाख की फिरौती मांगी जाएगी और 15 लाख के आसपास मामला तय कर लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस बड़े खुलासे में अभियुक्तों के पास से 3 देसी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, 3 खोखा, एक मारुति वैन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।


 खुलासे में शामिल पुलिस कर्मियों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रामाश्रय राय, उप निरीक्षक विपुल कुमार पांडे, आरक्षी राधेश्याम यादव, राहुल पटेल व अभय कुमार, सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक अली हमजा सिद्दीकी व उप निरीक्षक चंद्रहास मित्र तथा स्वाट टीम के उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह, हेड कांस्टेबल राजू सरोज, आरक्षी आदेश व बिरजू कुमार शामिल थे ।

                      

पुलिस के इस कार्य की व्यापार मंडल ने भी सराहना की है । व्यापार मंडल नेता संजय कुमार शर्मा ने बताया कि दवा व्यापारी सुशील अग्रवाल के साथ हुए अपहरण के प्रयास के बाद से ही व्यापारियों में काफी आक्रोश तथा भय का माहौल था । 24 घंटे के अंदर पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करके एक ओर जहां ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने का काम किया है वहीं पुलिस कार्यशैली से व्यापारी वर्ग काफी संतोष भी हुआ है । व्यापार मंडल द्वारा पुलिस के सराहनीय कार्य के लिए खुलासे में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को शीघ्र ही सम्मानित भी किया जाएगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे