Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेड पर पड़ी थी पत्नी की लाश ,छत के हुक में लटक रहा था पति का शव








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। जिले के सीओ सर्कल रुदौली बीती रात थाना मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर चौकी अंतर्गत सुनबा गांव में गुरुवार की सुबह एक घर मे पति पत्नी का शव कमरे में पाया गया।पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला और पति का शव छत में लगी लोहे की हुक पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला।
             



ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे तक घर का दरवाजा नही खुला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और मृतक के छोटे भाई को बुलाया गया छोटे भाई ने काफी देर तक आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नही हुई तो खिड़की से झाँककर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर दो दो लाशें थी तब यह देख ग्रामीणों तथा मृतक के भाई द्वारा  मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुचे सैदपुर चौकी प्रभारी व मवई थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तुड़वाकर अंदर जाकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।घटना का कारण व स्पष्ठ जानकारी अभी पता नही चल सकी है।
                


सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है घटना का कारण दोनों का आपसी विवाद है।फिलहाल पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सुनबा निवासी दलित दुखराम पुत्र सिया राम 30 वर्ष पत्नी रेखा 24 के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले घर में एक साथ रहते थे। बगल में स्थित झोपड़ी में उसका छोटा भाई भी रहता था। 




गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक दुखराम का दरवाजा नहीं खुला तो भाई विश्राम और माता नानकेउ ने आवाज लगाई पर दरवाजा नही खुला कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से देखा तो दोनो का शव देखकर घटना की जानकारी परिजन व ग्राम प्रधान ने मवई पुलिस को दी।जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो पति सियाराम का शव फंदे से लटक रहा था। जबकि पत्नी रीता का शव बेड पर पड़ा हुआ था। फिलहाल इस संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी विनोद यादव ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद फोरेंसिक जांच टीम ने भी पहुचकर फिंगर प्रिंट आदि का नमूना लिया।



 बताया जा रहा है, कि पहली पत्नी की मौत के बाद सियाराम ने रीता से 2 वर्ष पूर्व दूसरी शादी रचाई थी, ना तो पहली पत्नी से कोई बच्चे थे और ना ही दूसरी पत्नी से कोई बच्चे हुए, बताया जाता है की पति-पत्नी में अक्सर कहासुनी हुआ करती थी, जिसके बाद आज पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद भी फांसी से झूल गया।



फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। विश्राम ने बताया कि पति पत्नी अपने भाई और मां बाप से अलग रहते थे।पत्नी रेखा ग्राम खेमापुर थाना कुमारगंज के मैजू की बेटी थी और दुखराम के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी।ग्रामीणों ने बताया कि पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की शाम भी कुछ कहासुनी हुई थी। 



फिलहाल आकस्मिक रूप से हुई दो दो लोगो की मौत की खबर से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी और सन्नाटा पसर गया है।मवई थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होना सामने आया है अभी दोनो की मौत का मुख्य कारण पता नही चल सका है जांच की जा रही हैं।अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कोई बात हुई होगी और बिवाद बढ़ा होगा और दोनों की मौत का कारण बन गया।थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे