Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शुजागंज में खड़ी गन्ना लदी ट्राली में लड़ने से बाइक के उड़े परखच्चे,बाइक चालक की मौत , १ घायल








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।कोतवाली रूदौली की शुजागंज पुलिस चौकी अन्तर्गत मुस्काबाद के कर्बला के समीप गन्ना लदी ट्राली रोड पर पहले से खड़ी ट्राली को पास  करते समय बाइक की आमने सामने टक्कर में अपाचे बाइक के परखच्चे उड़ गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी की अपाचे बाइक सवार की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई 




जबकि अपाचे पर पीछे बेठे व्यक्ति घायल हो गया वही दूसरा बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया सूचना पर पहुचे पुलिस ने सभी गभीर रूप से  घायलो को  सीएचसी रुदौली में इलाज़ के लिये भर्ती कराया गया जहा पर एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया जिला चिकित्सालय अयोध्या ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई।जबकि अपाचे पर पीछे बैठा व्यक्ति प्राईवेट अस्पताल मे ईलाज चल रहा है
                 




जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात समय लगभग साढ़े नो बजे कोतवाली रुदौली के शुजागंज पुलिस चौकी अन्तर्गत शुजागंज से भेलसर की और आ रही अपाचे बाइक यूपी 41 एडी 1113 जैसे ही मुस्काबाद के पास स्थित कर्बला के पास पहुचे ही थे की पहले से रोड पर बेतरतीब खड़ी गन्ना लदी ट्राली को ओउर टेक कर रहे थे की भेलसर से आ रही तेज़ रफ़्तार पैशनपुरो बाइक यूपी 32 ईजे 4101 में आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई 



जिसमे अपाचे बाइक सवार मो सलीम पुत्र मो नसीम उम्र लगभग 19 निवासी भेलसर कोतवाली रुदौली की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अपाचे पर पीछे बेठे तलहा पुत्र मोहम्मद अजीम उम्र लगभग 16 निवासी अलहंन मऊ थाना टिकैतनगर घायल हो गए जबकि दूसरा बाइक सवार राजितराम पुत्र बच्चूलाल उम्र लगभग 15 निवासी दशरथमऊ की अयोध्या अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई ।जबकि अपाचे बाईक पर पीछे बैठे तलहा अयोध्या प्राईवेट अस्पताल मे ईलाज चल रहा है।




बताया जाता है कि शुजागंज मे स्थित मदरसा मे जलसा का प्रोग्राम था उसी मे शिरकत कर सलीम घर भेलसर वापस आ रहा था। वहीं सूत्रों का कहना है कि दूसरा बाईक सवार राजितराम दशरथमऊ से कर्बला के पास स्थित पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेने गया था तभी घटना घटित हो गई




रेलवे लाइन पर मिला क्षति विक्षत शव 

वही एक घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी रेलवे लाइन पर बुलबुल पुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को सुबह शौच के निकले ग्रामीणो ने अधेड का धत बिछत शव देखा देखते ही ग्रामीणो ने सूचना पटरंगा पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना निवासी मोहर्रम 55 के रुप मे हुई वही ग्रामीणो की माने तो मोहर्रम का मानसिक सन्तुलन ठीक नही रहता था जो 12 मार्च शाम लगभग 6 बजे से गांव से लापता थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे