Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधिवक्ता हत्याकाण्ड से आहत वकीलों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतलाः एसपी को सौंपा ज्ञापन









सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अधिवक्ता जगनरायन यादव की दिन दहाड़े कचहरी में की गई हत्या मामले में गुरूवार को अधिवक्ताओं ने संघर्ष समिति संयुक्त अधिवक्ता संघ के बैनर तले डा. अजय पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद न्यायालय के समक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में  रास्ता जाम करने के बाद पुलिस अधीक्षक को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेते हुये एसपी ने कहा कि वार्ता के बाद शूटर की तलाश के लिये अतिरिक्त तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही अधिवक्ता का हत्यारोपी पकड़ा जायेगा। 






अधिवक्ताओं द्वारा एसपी को सौंपे 4 सूत्रीय ज्ञापन में  अधिवक्ता जगनरायन यादव के शूटर को गिरफ्तार कर पीड़ित परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता और मृत अधिवक्ता के विकलांग पुत्री को नौकरी देने और परिवार के सुरक्षा की मांग शामिल है। 




धरना देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक  को ज्ञापन सौंपने वालों में संघर्ष समिति के सदस्य अधिवक्ता उपेन्द्र दूबे,  प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, अजय त्रिपाठी, टी.एन. लाल, राजेश सिंह, शैलजा पाण्डेय,  शिवकुमार त्रिपाठी, अरविन्द दूबे, सूर्यदेव, गोपाल चन्द पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, अभय पाण्डेय, यशवन्त सिंह, दयाशंकर दूबे, राजकिशोर पाण्डेय, नवीन मिश्र, जितेन्द्र चौधरी, पावेन्द्र पुरी, प्रदीप चतुर्वेदी, आनन्द दूबे, महान, राजेश शुक्ल, भूपेन्द्र शुक्ल, कमलनजा, राजेश यादव, अनिल यादव, नरेन्द्र पाण्डेय, मारूत शुक्ल, रामकृष्ण त्रिपाठी, शरद चतुवेदी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे