Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान शंकर और हनुमान जी के नाम से आई रजिस्ट्री..! डाकिया के लिए बनी मुसीबत...!









सुनील उपाध्याय 
बस्ती: जिले में भगवान शंकर और हनुमान जी के नाम से आए रजिस्ट्री इस समय डाक विभाग के लिए मुसीबत बना हुआ है आपको बताते चलें कि दुबौलिया डाकखाने में भगवान हनुमान वा भगवान शंकर के नाम से पहुंची रजिस्ट्री लेकर डाकिया पता ढूंढ रहा है 





इस रजिस्ट्री पर प्रेषक का नाम न्यायालय एफटीसी लिखा है दुबौलिया पोस्ट ऑफिस से शनिवार को एक रजिस्ट्री लेकर डाकिया दुबौलिया बाजार के हनुमान मंदिर पहुंचा तो पुजारी ने भी लिफाफे को लेने से मना कर दिया अब डाकिया भगवान हनुमान व शंकर जी का पता ढूंढता फिर  रहा है




पोस्ट मास्टर देवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे पोस्ट ऑफिस में श्री हनुमान जी भगवान शंकर के नाम से रजिस्ट्री आई हुई है दो-तीन दिनों तक हम लोग इंतजार करेंगे पता ढूंढने का प्रयास किया जाएगा उसके बाद प्रक्रिया के तहत को वापस भेज दिया जाएगा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे