Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

होली के मद्देनजर हुई पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने रोड मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील









अखिलेश्वर तिवारी /राजेश दुबे 
रेहरा बाजार,बलरामपुर ।। थाना रेहरा बाजार तथा थाना सादुलानगर में आगामी त्योहार होली तथा लोक सभा चुनावों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक कर एस एस बी के जवानों के संग रूट मार्च किया गया रूट मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का त्योहार होली का मनाने की अपील की गई ।

                    




जानकारी के अनुसार रेहरा बाजार थाने पर तहसीलदार की अगुवाई में पीस कमेटी की बैठक की गयी। बैठक मे थाना प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने आये हुये गणमान्य लोगो से जुलूस निकलने की जगहो के बारे बिस्तार से जानकारी ली तथा लोगों को सचेत किया की किसी भी प्रकार से आराजक तत्वों को छोड़ा नही जायेगा। बैठक में तहसीलदार ने पेहर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार, हूसेनाबाद चौकी के इंचार्ज उमेश कुमार बाजपेयी से आगामी चुनावों के बारे मे बिस्तार से चर्चा की।

                



विकास खंड रेहरा  के सादुलानगर थाने में पीस कमेटी की अगुवाई एस डी एम उतरौला अरूण कुमार तथा क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने की । सादुलानगर में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव तथा पुलिस बल ने नगर भ्रमण कर आराजक तत्वों को संदेश दिया कि आराजकता फैलाने वालो  कतई रीयायत नही की जाऐगी। पीस कमेंटी की बैठक के दौरान पेहर चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, हूसैनाबाद के चौकी इंचार्ज उमेश कुमार बाजपेयी,सोनू जयसवाल, समेत प्रधान प्रतिनिधि राम निवास,प्रधान प्रतिनिधि अनंत राम,महोम्मद नगर प्रधान उदयराज सोनीकर,अगयाबुर्जग प्रधान महोरम अली  सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे