अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।मवई थाना अंतर्गत कसारी गांव में शनिवार देर शाम आग से झुलस कर आठ वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घर में आग लग गई थी। मासूम बालक घर में ही रह गया और अज्ञानता बस सभी परिजन आग लगने के कारण घर से बाहर आ गए थे । जब तक लोगों को होश आया, तब तक देर हो चुकी थी। फिर भी जीवन की आस लिए परिजन इलाज के लिए बालक को लेकर लखनऊ भागे। किंतु इलाज के दौरान मासूम बालक की मौत हो गई।
बता दें मवई थाना क्षेत्र के कसारी गांव में शनिवार की रात एक मकान में लगी आग से झुलसे लगभग आठ वर्षीय बालक की मौत की खबर सुनते ही गांव पहुचे तहसीलदार शिव प्रसाद ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सरकारी मदद का आश्वाशन दिया ।ज्ञातव्य ही कि शनिवार की रात लगभग आठ बजे मवई थाना क्षेत्र के कसारी गांव के निवासी मो जलील घर मे आग लगने से उनका आठ वर्षीय बालक बुरी तरह झुलस गया था। जिसको परिजनों ने आनन फानन में रुदौली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में कोई सुधार न होने के कारण परिजन लखनऊ लेकर गए। जहाँ इलाज के दौरान मासूम बालक की मौत हो गई।
मासूम की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे तहसीलदार शिव प्रसाद ने मृतक बालक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सरकारी मदद आश्वासन दिया ।इसके साथ ही तहसीलदार ने हल्का लेख पाल को तत्काल आकलन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए ।इसके अलावा तहसीलदार ने नेवरा गांव में लगी आग से चार घरों के हुए नुकसान का भी जायजा लिया ।तहसीलदार ने बताया कि नेवरा गांव के राम नरेश ,कमलेश कुमार कन्हैया लाल व मुरारी के घर आंशिक रूप से जल गए थे जिनका भी आकलन करवाकर सहायता दिलवाई जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ