अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरों।पटरंगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर दो बजे कुशहरी मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे आमने सामने टक्कर हो गई जिससे स्विफ्ट डिजायर सवार दो की मौत हो गई वहीं 10 लोग घायल हो गए है।
सूचना पर पहुंचे पटरंगा थाना अंतर्गत हाईवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र सिंह विक्रम व एसआई अभिषेक त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बनीकोडर व आकांक्षा नर्सिंग होम भिटरिया भिजवाया जहां से कुछ लोगों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने सहारा हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के कुशहरी मोड़ के पास अचानक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे स्कॉर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनो वाहन के परखच्चे उड़ गए।
वही स्विफ्ट डिजायर सवार इन्टेलीजेन्स ब्यूरो दिल्ली राकेश रंजन पुत्र भोला प्रसाद उम्र 40 वर्ष मरंगा थाना खजांची पुरनिया के निवासी है। श्रियांश पुत्र राकेश रंजन उम्र10 वर्ष निवासी मरंगा थाना खजांची पुरनिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं राकेश रंजन की पत्नी समेत 5 लोग घायल हो गए जिन्हें सीएचसी बनीकोडर इलाज के लिए भेजा गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वहीं स्कॉर्पियो सवार कमांडेंट पीएसी 20 बटालियन के अधिकारी सभाराज सिंह यादव व गनर रामजी यादव ड्राइवर जय प्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सहारा हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया है।
पटरंगा थाना हाईवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र सिंह विक्रम ने बताया सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। राम सनेही घाट कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला मुख्यालय बाराबंकी पीएम के लिए भेज दिया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ