अवधेश तिवारी
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छठवें चरण में 12 मई को 58 लोकसभा श्रावस्ती में मतदान संपन्न होना है जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 16 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है । नामांकन प्रक्रिया के तहत आज 22 अप्रैल को कुल 07 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
लोकसभा सीट से राष्ट्रीय पार्टी भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र पुत्र आत्माराम मिश्र ने अपने प्रस्तावक भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में नामांकन पर्चा दाखिल किया। किसान मजदूर पार्टी से राष्ट्रीय अध्यक्ष हुनमान प्रसाद पुत्र राजकिशोर मिश्र द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया । बालमुकुन्द पुत्र चन्द्रिका प्रसाद द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया गया।
सुनील कुमार पुत्र रामसेवक द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया गया। सुहेलदेव भारतीय समाज के प्रत्याशी वेदप्रकाश पुत्र राम भरोसे द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। पीस पार्टी के प्रत्याशी बडकउ खां पुत्र हाफिज खां द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। हिन्दुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी राम कुमार पुत्र केदार नाथ पाण्डेय द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा मिली सूचना के अनुसार अब तक लोकसभा सीट श्रावस्ती के लिए कुल मिलाकर 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा चुका है । नामांकन के दौरान आज कुल 5 लोगो द्वारा नामांकन पर्चा खरीदा गया जिसमें राम शरन पुत्र सीताराम, श्रीमती स्वेता रस्तोगी पत्नी अरविन्द कुमार, तरन्नुमजहां पत्नी मो0 हकीम, दुर्गेशदास पुत्र गणेशदास, उग्रेन सिंह पुत्र हरी सिंह द्वारा नामांकन पर्चा खरीदा गया।
प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र 23 अप्रैल तक दाखिल किया जा सकता है व 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जायेगा। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहते है वह 26 तारीख को नाम वापसी कर सकते है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ