Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती : कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर





सुनील उपाध्याय 
बस्ती । 2019 का चुनाव बस्ती के लिए भी अहम है। बस्ती के चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बस्ती जिले में पुरानी कहावत चरितार्थ हो रही है कि घर का भेदी लंका ढाए । इस बार  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के भतीजे पंकज दूबे कमल अपने चाचा के खिलाफ ताल ठोकते नजर आ रहे हैं।



आज पंकज दूबे ने लोक गठबंधन पार्टी से अपना नामांकन किया। नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंकज दूबे ने बताया कि हमारे चाचा ने हर किसी को छला है। ऐसा कोई बचा नहीं जिसको हमारे चाचा ने ठगा नहीं। हमारे चाचा ने युवाओं के साथ छल किया है माताओं बहनों का विश्वास तोड़ा है साथ ही साथ कार्यकर्ताओं का जमकर शोषण किया है आगे उन्होंने कहा कि पिछली बार हमारे लोग नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीत गए थे। लेकिन इस बार बस्ती में हरीश द्विवेदी के नाम पर भाजपा पांचवे नंबर पर रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे