अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस शनिवार को अयोध्या पहुंची।कलेक्ट्रेट पहुचे ही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने स्वागत किया तत्पश्चात बस को हरी झंडी दिखाकर बस को ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि यह बस गांव गांव जाकर लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक करेगी इस मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस मे स्काउट गाइड व स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से रैली निकाली रैली का नारा सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। बूढ़े हो या जवान सभी करें मतदान। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग लगातार प्रयास कर रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ