आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सपा बसपा रालोद के गठबंधन बसपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने नामांकन पर्चा भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किया। नामांकन करने के बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल में जनसभा मैं भाग लिया।
जनसभा को संबोधित करने के लिए तमाम महागठबंधन के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। सभी ने बसपा के प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान मंच से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहां की अब तक भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को धोखा देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि चीन मिल, कताई मिल, बेरोजगारी, शिक्षा पर सवाल उठाते हुए। उन्होंने विपक्षी दल पर जमकर तंज कसा और कहा कि जनता हमें स्वीकार करेगी तो हम विकास करेंगे। इस तरह से अनेको बातो को महागठबंधन प्रत्याशी द्वारा बताया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आये रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया और मंच से जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक वोटों से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को विजय बनाएं।
लंबे समय से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी बसपा से जुड़कर निरंतर जन सेवा में लगे हैं। पिछली लोकसभा 2014 के चुनाव में भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी दूसरे पायदान पर थे इनकी लड़ाई भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी से रही। लेकिन इन दिनों चुनाव को लेकर जो समीकरण चल रहा है। उसमें तरह-तरह की चर्चाएं जनता कर रही है लेकिन अब देखना होगा कि जिस दम खम से आज भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने नामांकन करने के साथ जनसभा को संबोधित किया है।
अब वही जनता कितना समर्थन करेगी यह तो आने वाले समय पर ही निर्भर करता है। इस दौरान पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, रामनयन यादव, वेद प्रकाश यादव, प्रदीप सिंह, अब्दुल कलाम, जय राम पांडे, संतोष यादव, गौहर अली, अलगू प्रसाद चौहान, सुरेश चंद्र राव, गंगा सिंह सैथवार सहित महागठबंधन के तमाम नेता गण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ