आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के घोषित टिकट पर काफी आशंका के बादल मंडरा रहे थे कि परवेज खान को मिला टिकट काटकर पूर्व सांसद भालचंद्र यादव को दिया जा रहा है। आज शनिवार को संदेह के बादल छंटे और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा घोषित प्रत्याशी के टिकट को काटकर पूर्व सांसद भालचंद्र यादव को दे दिया गया।
इसप्रकार से कांग्रेस के नेतृत्व ने उहापोह के बादल को हटाते हुए पूर्व सांसद पर विश्वास जताया है। इस बार कांग्रेस पूर्व सांसद के आ जाने से लड़ाई पूरी तरह से रोचक हो गई है। पूर्व सांसद जनपद में छह बार लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में शामिल हो चुके है और दो बार इनके द्वारा संसद में पहुँचकर जिले के विकास के साथ ही जनपद के मान सम्मान बढ़ाया है।
हर वर्ग में इनकी लोकप्रियता बनी हुई है चाहे वह सजातीय मत हो या अल्पसंख्यक अथवा पिछडो में। जनपद में पिछडो के नेता के रूप में जाना माना नाम पूर्व सांसद भालचंद्र यादव का है। साथ ही दलित वोटो में भी पूर्व सांसद पकड़ रखते है। इस तरह से जनपद के एकमात्र स्थानीय प्रत्याशी से पुनः संतकबीरनगर को विकास की आशा है।
जिसपर कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए अपने वर्तमान में टिकट पाए नेता परवेज खान का टिकट काट दिया गया। जनपद के सभी जगहों पर पूर्व सांसद को कांग्रेस का टिकट मिलने से इनके समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ