Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध वसूली कर रहे सीबीएसई स्कूल को अब जल्द ही मिलेगी नोटिस ,तैयारियां पूरी




अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो ।शहर में इन दिनों फीस के नाम पर मनमानी शुल्क वसूल रहे निजी स्कूलों को जिला निरीक्षक कार्यालय से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है, जिन स्कूलों को ज्यादा फीस वसूलते पाया गया तो उनकी मान्यता रद्द करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।वही इससे पूर्व कई बड़े निजी स्कूलों को नोटिस  भेजी गई है फीस के नाम पर अवैध वसूली से पूरा शहर ही नहीं उत्तर प्रदेश के हर अभिभावक इससे पूरी तरह से दुखी हैं कितने ऐसे अभिभावक हैं जो बच्चों को पढ़ाने के लिये अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा निजी स्कूलों को देने पर मजबूर हो रहे हैं । 


इतना ही नहीं स्कूल वाले मई-जून की फीस भी अभिभावकों से वसूल रहे है और अभिभावकों को एक निर्धारित दुकान पर ही काफी किताब व जूता मौजा लेने को मजबूर करते  हैं जिसके परिणाम स्वरूप उनको दुकानों से अच्छा खासा कमीशन मिलता है ।इस तरह स्कूल के संचालक बच्चों के अभिभावकों को लूट कर अपनी जेब गर्म कर रहा है और अपना व्यवसाय बढ़ा रहा है। सूत्रों की मानें तो दर्जनों अभिभावक स्कूलों की लूट खसोट को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक से इसकी शिकायत कर चुके हैं, मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने शहर में जितने भी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय हैं 


उनको नोटिस भेज कर जवाब तलब मांगा गया है शहर में इन दिनों मनमानी फीस की वसूली को लेकर जगह जगह चर्चाएं हो रही है ।वहीं कुछ अभिभावकों का कहना है कि अगर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जल्दी इन स्कूलों के खिलाफ कोई लिखित कार्रवाई नहीं की तो हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे