Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश को अंग्रेजो से ज्यादा कांग्रेस व सपा बसपा ने मिलकर लूटने का काम किया:डा0 महेन्द्र सिंह






अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।फैजाबाद लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन मे प्रदेश सरकार के राज्य मन्त्री महेन्द्र सिंह ने रूदौली तहसील क्षेत्र के टाण्डा खुलासा गांव मे एक निजी विद्यालय मे आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।





बुधवार को रूदौली तहसील क्षेत्र के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाण्डा खुलासा गांव मे पूर्व मे आयोजित उमा भारती का कार्यक्रम होना तय बताया जाता था लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हो जाने के कारण प्रदेश सरकार के ग्राम विकास राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार डा0 महेन्द्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि रहे। मंच पर उपस्थित रूदौली विधायक राम चन्द्र ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पांच साल के भीतर कोई भी दंगा नही हुआ वहीं पूर्व सरकार व सपा बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कई दंगे हुए जिसमे रूदौली का बहुचर्चित अल्हवाना दंगा भी शामिल था उन्होने भाजपा सरकार द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया उनके अलावा सभा को मंचासीन कई नेताओं ने सम्बोधित किया | 



 जिसके बाद मुख्य अतिथि के रूप मे आए डा.महेन्द्र सिंह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र मे पुन: मोदी सरकार बनाने की पुरजोर अपील की यहां से सांसद रहे लल्लू सिंह को पुन: सांसद बनाने का अहवाहन किया। सभा को सम्बोधित करते हुए बिना किसी दल पर टीका टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है और देश की जनता खुद नारा लगा रही है चार सौ के पार मोदी सरकार। साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का विवरण किया और जनता से सरकार बनाने की अपील की। राफेल मुद्दे को लेकरके पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अभी तक कोई घोटाला नही हुआ राफेल मुद्दा विपक्ष ने उठाया था लेकिन बुरी तरह से फेल हो गए और मननीय न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के सामने कांग्रेस अध्यक्ष को माफी मांगी पडी और कहा कि माफी मांगने से बात नही बनेगी इनका जेल जाना तय है ।


वहीं एक सवाल के जवाब मे कहा कि हमारे देश को अंग्रेजो से ज्यादा कांग्रेस व सपा बसपा ने मिलकर लूटने का काम किया है केन्द्र मे कांग्रेस ने तो प्रदेश मे सपा बसपा ने लूटने का कार्य किया है मंच के माध्यम से जनता से पूछा कि एक सरकार ऐसी है कि जिसमे पांच साल के अन्दर कोई भी घोटाला नही है राम मन्दिर को लेकर कहा कि इसपर कोई उत्तर नही देंगे राम मन्दिर पर बातें बहुत हो चुकी है इसपर हम कोई भी टीका टिप्पणी नहीं करेगें।सपा बसपा कांग्रेस ने जनता को लूटने व दंगा करवाने का काम किया है वहीं गैस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि वर्ष 2014
के पहले जनता पैसा देने के बाद भी जनता को गैस नही मिल रही थी आज हमारी सरकार मे हर गरीब के घर मे गैस उपलब्ध है धारा 370 समाप्त हो के पक्षधर है 35 ए पर खुलकर अपना पक्ष रखा चार सौ के पार भाजपा को सीटे मिलने वाली है 




 उत्तर प्रदेश बदल रहा है विपक्षी दलों की आंख मे मोतिबिंद हो गया है भाजपा सरकार का काम नही दिखाई पड रहा है जलमार्ग से आएगे आतंकी तो जल मे ही कब्र आतंकी की बनेगी ।भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस लोकतन्त्र के अवसर पर हम निर्णय करेंगे कि कैसा सेवक चौकीदार चाहते हैं जो समाज की सेवा कर सके गरीब किसान असहाय जनता की मदद कर सके आतंकवाद और घुसपैठ को रोक सके फसल का उचित मूल्य दे सके सीमा की सुरक्षा कर सके और पक्की सडक बना सके और आतंकवाद का करारा जवाब दे सके जनता मुल्क की मालिक है जो परिवार की व देश कि रखवाली पर विचार कर सके महागठबंधन विकास नही चाहिता है मेडिकल कालेज स्टेशन हवाई अड्डा रेलवे लाईन का दोहरीकरण रिंगरोड सीवर लाईन भाजपा सरकार के कार्यों का जीता जागता उदाहरण 

है ।


जनसभा मे मुख्य रूप से रघुनंदन चौरसिया राम प्रेस यादव चंद्र बली सिंह अनिल कुमार राम चंद्र यादव राम प्रकाश यादव शिव गोबिंद पाण्डेय अशोक कसौधन निर्मल शर्मा मनोज यादव शिव गोबिंद पाण्डेय राम राज आदि शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे