Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नामांकन पत्रों की जांच पूरी 9 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त




अवधेश तिवारी 
जांच के बाद कुल 10 प्रत्याशियों के पर्चे पाए गए सही
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण में 12 मई को होने वाले मतदान के तहत 58 लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती बलरामपुर में मतदान संपन्न होना है जिसके लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है । बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई जिनमें कुल दाखिल 19 प्रत्याशियों के पर्चे में से 9 प्रत्याशियों के पर्चे विभिन्न त्रुटियों के कारण खारिज कर दिए गए । केवल 10 प्रत्याशी के पर्चे सही पाए गए हैं ।

                       

चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 10 प्रत्याशियों का परचा वैध पाये गये हैं । 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक कुल 19 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया जिसकी जाच जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा किया गया। नामांकन पत्रों के स्कूटनी के उपरांत 10 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया व 9 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। 


कुल 10 वैध प्रत्याशियों में दद्दन मिश्र भारतीय जनता पार्टी, धीरेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस, राम शिरोमणि वर्मा बीएसपी, उग्रसेन सिंह निर्दलीय, बालमुकुंद निर्दलीय, हाजी नब्बन खा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, रजवंत सिंह शिवसेना, हनुमान प्रसाद मिश्र किसान मजदूर संघर्ष पार्टी, अर्जुन निर्दलीय, राम कुमार पांडे हिंदुस्तान निर्माण दल, शामिल है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रेक्षक व उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे