गोण्डा: चोरी की बाइक व चरस के साथ वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने दावा किया है कि बीते मंगलवार को एसआई अनिल कुमार मिश्रा अपने हमराही के साथ क्षेत्र में भम्रण पर निकले थे कि इसी दौरान मुखबिर खास सूचना मिली कि एक संदिग्ध मनकापुर-दर्जीकुआ मार्ग पर बाइक से जा रहा है।
सूचना के आधार पर एसआई मयहमराही झिलाही बाजार पहुंचे थे कि एक व्यक्ति लाल रंग प्लेटिना बजाज से आता दिखा और बाइक चालक पुलिस को देख कर झिलाही के पास नरेन्द्रपुर गांव की तरफ बाइक से भागने लगा। लेकिन पुलिस के सक्रियता से वह भागने में नाकाम रहा । पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी से बाइक का कागज मांगने पर कागज नही दिखा सका।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र गुरू प्रसाद ग्राम पिकौरा थाना मोतीगंज बताया | पुलिस का दावा है कि आरोपी से जमा तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पिठ्ठू बैंग से 250ग्राम चरस मिला। पुलिस के अनुसार युवक को कोतवाली ला कर कड़ी पूछताछ करने पर बताया कि बाइक चोरी की है । मामले में युवक के विरुद्व बाइक चोरी व एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ