Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आकर्षक मजदूरी का प्रलोभन देकर कराया बंधुआ मजदूरी






अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी 
मजदूरी माँगने पर मार पीट कर गंभीर रूप से किया घायल
थाने में शिकायत करने पर पुलिस  मामले की जाँच में जुटी 
बलरामपुर ।। थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिरवा निवासी मुहम्मद वसीम 23 पुत्र करामुददीन घर पर खेती किसानी का काम करता था ।



 बीते वर्ष जुलाई 2018 में वसीम की मुलाकात मुहम्मद शफीक पुत्र मसाहुददीन निवासी ग्राम गजपुर ग्रिंट भयक गाँव थाना  रेहरा बाज़ार से हुई जिसने आकर्षक मजदूरी का लालच दिया और अपने साथ मुंबई ले जाकर बंधुआ मजदूरी कराया तथा मजदूरी मांगने पर जमकर पिटाई की ।

                 

पीड़ित मजदूर द्वारा दी गई जानकारी में आरोप लगाया गया है कि मुहम्मद शफीक ने वसीम को शहर जाने के प्रेरित किया व चौधरी डिकोरेशन पीओपी कंपनी में अच्छी मजदूरी का प्रलोभन देकर मुम्बई लेकर गया । मुहम्मद वसीम ने बताया कि मुम्बई में सात महीने तक बंधुआ मजदूर बनाकर दिन रात काम कराया गया ।तय मजदूरी के अनुसार मुहम्मद वसीम की मजदूरी लगभग पौने दो लाख रुपये हो गई । 



पीडित मजदूर ने जब अपनी मजदूरी की मांग की तो शफीक ने  अपने सहयोगीयों के साथ मजदूर को मारा पीटा जिससे वसीम को गंभीर चोट आई । साथी मजदूरों ने जैसे तैसे मजदूर का इलाज करवा कर घर वापस भेज दिया । पीड़ित वसीम ने घर पहुंचने के बाद सादुल्लाह नगर थाना में तहरीर देकर मजदूरी दिलवाने व बंधुआ मजदूरी कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की माँग की है । प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है बंधुआ मजदूरी कराने का मामला गंभीर है मामले की जाँच की जा रही है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे