Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में ३० वर्षीय महिला की मौत






 गोण्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में ३० वर्षीय महिला की मौत हो गयी , सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धुसवा चांद गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र राम प्रसाद की पत्नी मंजू देवी की गुरुवार के दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी | मनकापुर थाना क्षेत्र के भिटौरा के मजरे सुब्बापुरवा गाँव निवासी मृतका के भाई नंद लाल पुत्र स्व० उमा पति का आरोप है कि बहन का कई बार फोन आया कि घर में झगडा हो रहा है और चले आओ भाईं जब गांव पहुंचा तो पता चला की बहन की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि मृतका की शादी अब से दस वर्ष पूर्व हुई थी और एक लड़का अमित कुमार, दिव्यांशी व दिव्या है |


वही जिगना चौकी प्रभारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत मामला स्पष्ट हो जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे