Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैदियों से भरी गाड़ी अचानक खराब होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप


सुनील गिरी 
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाईवे-9 पर कैदियों से भरी गाड़ी अचानक खराब होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। 

करीब आधा घंटे से भी अधिक समय तक कैदियों से भरी गाडी नेशनल हाइवे पर खराब खड़ी रही। जानकरी के अनुसार कैदियों से भरी गाड़ी को डासना से हापुड़ कोर्ट में लाया जा रहा था तभी थाना पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी चौकी के पास कैदियों से भरी गाड़ी अचानक खराब हो गई। 

कैदियों से भरी गाडी के खराब होने से पुलिस में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस फ़ोर्स को हाइवे पर तैनात कर दिया गया। भारी पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में पुलिस कर्मी खुद ही गाड़ी को ठीक करने में जुट गए। वही खबर लिखे और भेजे जाने तक गाडी खराब हो नेशनल हाइवे पर खड़ी रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे