Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पास्को अधिनियम व महिला घरेलू निवारण अधिनियम पर आयोजित हुआ जागरूकता की शिविर


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील सदर के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट स्थित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु डोगरा के निर्देशन में आयोजित किया गया | शिविर पास्को अधिनियम व महिला घरेलू हिंसा अधिनियम विषय पर केंद्रित था |

 शिविर में पैनल अधिवक्ता अत्रि कुमार पांडेय ने पास्को अधिनियम के अंतर्गत बाल यौनिक अपराधों पर चर्चा करते अधिनियम के तहत विधिक प्रावधानों पर लोगों को जानकारी दिया | इस मौके पर  पैनल अधिवक्ता सुरेन्द्र पाण्डेय ने  महिला घरेलू हिंसा अधिनियम पर परिचर्चा करते हुए महिलाओं पर घरेलू हिंसा से बचाव के विधिक प्रावधानों को रेखांकित किया | 

शिविर में पैनल अधिवक्ता प्रवीण तिवारी ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया | शिविर में  राजीव सिंह ,नीरज कुमार तिवारी, अनिल पांडे , रामसंवारे शुक्ल,  रमणेन्द्र मिश्र , शिव प्रकाश मिश्र , परिजात मिश्र ,शिवेश शुक्ल, हरी प्रसाद मिश्रा, चंद्रेश पांडे सहित आदि  अधिवक्ता गण मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे