Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाजार में धूम मचा रही मोदी-योगी टी-शर्ट

 
सुनील गिरि
उत्तर प्रदेश में सावन माह शुरू होते ही जहाँ शिवालयो में भक्तों का तांता लगा है वही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है ।हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी टी-शर्ट की सबसे ज्यादा डिमांड है, और प्रधानमंत्री मोदी योगी का नशा कावड़ियों के सर चढ़कर बोल रहा है।

 कावड़ यात्रा 22 तारीख से शुरू हो चुकी है रूट डायवर्ट हो रहा है और सड़क पर कावड़िए भगवा रंग में नजर आ रहे हैं, और इस बार भगवा रंग के बीच नजर आएंगे सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी , इस बार कावड़ यात्रा शुरू होने के साथ कावड़ियों की टीशर्ट की डिमांड भी बढ़ गई। टी-शर्ट के बीच प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की तस्वीर वाली टीशर्ट की डिमांड सबसे ज्यादा है दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में मोदी और योगी प्रिंटेड टी-शर्ट की मांग बहुत ज्यादा है और बाजार में 200 से 250 रुपये में यह टीशर्ट उपलब्ध है।

सावन में हापुड़ के बाजारों में पीएम मोदी व योगी आदित्यनाथ की प्रिंट टी-शर्ट खूब धूम मचा रही है पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रेज हापुड़ के कावड़ियों के सर चढ़ बोल रहा है। सावन के महीने में शिवभक्तों को योगी-मोदी के फोटो लगी टी-शर्ट खूब लुभा रही है ,पहले कांवड़ियों के कपड़ों पर भगवान भोलेनाथ की ही तस्वीरें नजर आती थीं, मगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ समय से काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि शिव भक्त कांवड़िये एक ओर भोलेनाथ और दूसरी ओर मोदी व योगी की तस्वीर वाली टी-शर्ट काफी पसंद कर रहे हैं।

 हर वर्ष सावन के महीने में इसी तरह से बाजार में कांवड़ियों के बीच भगवा रंग के कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदार इसी तरह के कपड़े अलग-अलग डिजाइनों में खरीदारों को उपलब्ध कराते हैं. इस बार बच्चों से लेकर युवाओं तक में योगी-मोदी की टी-शर्ट की काफी मांग देखी जा रही है। केसरिया रंग के कपड़ों को धार्मिक पोशाक माना जाता है। 

यही कारण है कि सावन के महीने में कांवड़िये इसी रंग के कपड़ों की मांग कर रहे हैं। इस बार भी इस तरह के अंगोछे, टी-शर्ट व शॉर्ट्स की खूब बिक रहे हैं।हालांकि और भी कई डिजाइन की टी-शर्ट बाजारों में मौजूद है लेकिन दुकानदारों का कहना है कि इस बार सबसे ज्यादा मांग योगी और मोदी की टी-शर्ट की है इस तरह की टी-शर्ट अलग अलग दामो में उपलब्ध है एक टी-शर्ट की कीमत तकरीबन 200 से 250 रूपये है*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे