Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पचपेड़वा बाजार में जाने वाला मार्ग ध्वस्त, हो रही परेशानी


अखिलेश्वर तिवारी/अंकित गुप्ता
बलरामपुर पचपेड़वा ।। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 730 बौद्ध परिपथ से पचपेड़वा बाजार मे जाने वाली सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुकी है । सड़क की गिट्टीयॉ  उजड़ जाने से जगह-जगह गड्ढे हो गए है । सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं । साथ ही लोगों को आने जाने में तमाम तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है । विद्यालय जाने वाले बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को काफी कठिनाई हो रही है ।

              जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग  730 बौद्ध परिपथ से लेकर बुद्धू होटल तक सड़क  पूरी तरह टूट चुकी है स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद  भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई  जा रही है जिससे लोगों का आवागमन सुगम नहीं हो पा रहा है । पचपेड़वा शहर में निवास कर रहे विक्की गुप्ता , अमन गुप्ता , वैभव गुप्ता,  विपिन अग्रवाल , राहुल गुप्ता , राजेश अग्रवाल, शंभू गुप्ता व अनुराग सिंह सहित तमाम नगर वासियों ने बताया कि इसी मार्ग से 1 दिन में हजारों लोगों का आवागमन होता है । 

छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है । गड्ढे में आवागमन करने वाले यात्री सड़क के गड्ढे में फस कर आए दिन चोटिल हो रहे हैं । स्थानीय लोगों द्वारा बदहाल सड़क की मरम्मत कराए जाने के लिए नगर पंचायत में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है फिर भी सड़क को नहीं बनवाया जा रहा है । सड़क की मरम्मत के संबंध में जब नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंजूर आलम खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे