Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा पर बसा हुआ जिला है और इस जिले में वाहन चोरी की घटनाएं बड़े पैमाने पर होती रहती है । आसपास के जनपदों के वाहन चोर बाइक तथा अन्य वाहनों को चोरी करके बलरामपुर तथा उससे सटे हुए सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल में ले जाकर आसानी से बेच दिया करते हैं ।बलरामपुर पुलिस वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थी  जिसे आज सफलता मिल गई ।

                       जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस तथा स्वाट टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चौकी भगवती गंज क्षेत्र में स्टेशन मोड़ चौराहे से मुखबिर की सूचना पर दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए वाहन चोर मुकेश कुमार वर्मा तथा पवन कुमार पाठक ने इससे पूर्व भी कई जिलों में दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है । पुलिस क्षेत्राधिकारी करमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर पड़ोसी जनपद गोंडा के थाना खरगूपुर क्षेत्र में बालकरामपुरवा तथा जानकीनगर कनौजिया गांव के रहने वाले हैं और इनका  लंबा अपराधिक इतिहास भी है । यह लोग विभिन्न जिलों में बाइक चोरी करके बेचने का धंधा किया करते हैं । यह भी आशंका है कि वाहनों को चोरी करके सीमा पार कर नेपाल में भी बेचने का कार्य कर रहे हैं । 

पूरे मामले की छानबीन पुलिस कर रही है । वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी पुलिस लगातार प्रयासरत है । शीघ्र ही और भी बरामदगी तथा गिरफ्तारी की जाएगी । पकड़े गए बाइक चोरों के पास है काले रंग की एक सुपर स्प्लेंडर तथा स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है जिसके नंबर प्लेट पर नंबर स्पष्ट नहीं है । इस पूरे मामले की छानबीन विस्तार से कर रही है ।
गिरफ्तारी करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक विपुल कुमार पांडे, हरिओम कुशवाहा, सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, आरक्षी रोहित शुक्ला, स्वाट टीम के आरक्षी बिरजू कुमार, आनंद यादव तथा आशीष कुमार सिंह शामिल थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे