Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज सभागार में बुधवार को कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन 51वी बटालियन एन सी सी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
                 
                    जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन के सिंह ने कारगिल विजय के दौरान शहीद हुए जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। उन्होंने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें शहीद जवानों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अनुशासन जीवन का प्रमुख अंग है जो एनसीसी से सीखने का अवसर मिलता है। एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास गोस्वामी ने कारगिल युद्ध के दौरान हुए घटनाक्रम का पूरा विवरण देते हुए मरणोपरांत परमवीर चक्र प्राप्त विजेताओं के जीवनगाथा पर प्रकाश डाला। सीटीओ डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।

 इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल पुनीत द्विवेदी, सूबेदार मेजर नाहर सिंह, सूबेदार प्रभाकर सिंह, नायब सूबेदार कुलवीर सिंह, डॉ नीरजा शुक्ला, डॉ स्वदेश भट्ट, डॉ अवनींद्र दीक्षित, डॉ पी एन पाठक, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ सुनील शुक्ल ,पंकज कुमार, सी एच एम विष्णु थापा व जगत बहादुर थापा सहित एन सी सी कैडेटों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे