अमरजीत सिंह
अयोध्या।मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद ने आज विकास खण्ड.मवई तथा रुदौली की संयुक्त समीक्षा बैठक ब्लाक मवई के सभागार में की । समीक्षा बैठक में सी डी ओ द्वारा खराब प्रगति वाले सचिवों को जमकर फटकार.लगाई गयी मनरेगा में लेबर बजट के सापेक्ष 60-स80%सेनीचे प्रगति एवं डिले पेंमेंन्ट पर नाराजगी जताते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट देते हुए 15दिन में सुधार करने की चेतावनी दी गयी प्रधान मंत्री आवास ग्रामीण,एल.ओ.बी.समूह एवं चौदहं वित्त राज्य वित्त से कराये गये कार्यो का सप्ताह में निरीक्षण टीम बनाकर कराने का आदेश जारी किया गया |
समस्त फाइल ए.डी.ओ.पंचायत.के पास जमा करने का आदेश दिया मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वर्ष की लेखाबंन्दी तीन दिवस में कराने का निर्देश जारी किया गया तथा सचिव बिहारी लाल पर विशेष नाराजगी से वी.आर.एस.की पत्रावली मूव कर निलंबन का फरमान जारी किया गया परंन्तु कर्मचारियों के विशेष निवेदन पर सी डी ओ द्वारा नरम रूख अपनाते हुए सभी सचिवों को.सभी योजनाओं मे बहुत तेजी लाने का निर्देश दिया ।
समीक्षा बैठक के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मवई में तथा तमसा नदी पर बेल,अर्जुन,बरगद,पीपल,तथा आंवले के पेड़ का वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर डी डी ओ हबलदार सिंह,मनरेगा उपायुक्त, परियोजना निदेशक,डी सी दीपक कुमार,डी पी एम उपेंद्र,खण्ड विकास अधिकारी डाक्टर घनश्याम त्रिपाठी,ए डी ओ पंचायत विकास चन्द दुबे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष सम्भूनाथ पाठक,लाल जी चौरसिया,ललित कुमार,आशीष तिवारी,प्रवीण कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ