शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़।अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप।छापेमारी के दौरान चार शराब तस्कर पुलिस के गिरफ्त में आ गए , जबकि आधा दर्जन भागने में सफल हो गये ।
पुलिस की छापेमारी के दौरान 490 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किया है और 74 कुन्तल लहन और कई भट्टी को नष्ट कर दिया है ।
पुलिस और आबकारी की सयुक्त कार्यवाही से गांव में हड़कंप मचा रहा ।सीओ लालगंज रमेश चंद्र,आबकारी इंस्पेक्टर लालगंज पी,एन ने भारी पुलिस बल के साथ की छापेमारी। जानकारी के अनुसार आबकारी टीम व थाना लालगंज पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र लालगंज के जेवई गांव व जगरनाथपुर गांव में कई शराब बनाने वालों के घरों में छापा मारकर दोनों गावों से कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 350 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की गयी तथा मौके पर ही लगभग 74 कुन्तल लहन नष्ट किया गया।इस दौरान लालगंज थाना इलाके के जेवई निवासी रोहन सरोज पुत्र संतलाल सरोज ,ओमप्रकाश पुत्र रमऊ व जगरनाथपुर निवासी चन्द्रेश कुमार पुत्र पंचम एंव महावीर पुत्र नन्हकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्घित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ