Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नपा सीमा विस्तार के विरोध में लामबंद हुए प्रधानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | नगर पालिका सीमा विस्तार के प्रस्ताव की सुगबुगाहट होते ही विस्तार के विरोध में आवाज उठने लगी। विरोध में लामबंद हुए प्रधानो ने विस्तार मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर से सटे गांवों की बजाय दूर दराज के गांवों को प्रस्ताव में शामिल किया गया है। 

इस प्रस्ताव की भनक लगते ही आधा दर्जन से अधिक गावो के प्रधानों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही से मिलकर ज्ञापन सौपा है । जिलाधिकारी ने प्रधानों को आश्वस्त किया की विस्तार के प्रपोजल पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा और यदि आपत्तियां जायज हुई तो प्रस्ताव में संसोधन किया जाएगा। 

बता दे कि अब तक कई बार नगर पालिका के विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है लेकिन हर बार जानबूझ कर पालिका द्वारा प्रस्ताव में ऐसा कुछ जोड़ दिया जाता है ताकि विस्तार न हो सके। अब देखना होगा कि आखिर इस बार के विवादित प्रस्ताव का क्या हश्र होता है। क्या नगर पालिका का विस्तार होगा या फिर पहले की भांति इस बार भ विस्तार के प्रस्ताव को लटकाए रखने में पालिका प्रशासन कामयाब हो जाएगा, फिलहाल ये तो समय ही बताएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे