अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । स्वगीय मुन्ना सिंह चौहान की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा विधायक शोभा सिंह चौहान के नेतृत्व मे चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज महोली प्रागढ मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।नवनियुक्तप्रदेश अध्यक्ष का 51किलो की माला से प्रधान संघ अध्यक्ष अम्बरीष पान्डे के साथ डा. अमित सिंह चौहान सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव ने स्वागत किया।
स्व चौहान की याद मे स्मृति द्वार का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश परिवहन मंत्री नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ग्रामीण विकास मंत्री राजेश प्रताप मोती सिह ने स्व मुन्ना सिंह चौहान की समाधि पर गुलाब की फूलों की वर्षा तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजली अर्पित की।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान क्षेत्र के ही नही पूरे उत्तर प्रदेश के किसानो की समस्याओ को सडक से लेकर सदन की लडाई लड़ने मे अग्रणी नेता रहे है।अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था सुदृढ भ्रष्टाचार,मुक्त गावों का विकास का सपना था।
जिसे मौजूदा प्रदेश एवं केन्द्र सरकार पूरा कर रही है।आप सभी के सहयोग से बनी सरकार स्व चौहान के सपनो को विधायक शोभासिह चौहान तथा किसान नेता पुत्र डा अमित सिंह चौहान के प्रयास से 2022 तक सभी गरीब को आवास दिलाकर सपनो को साकार करेगी।मौजूद भीड को सम्बोधित कर सीख देते हुए कहा कि आज शिक्षा और रोजगार के लिए आने वाली पीढी को पेट काटकर पढाई कराये।गरीब परिवारों मे छोटे छोटे विवाद को थाना कचहरी मे जाने से धन समय के साथ परिवार की तबाही होती है जिससे बचने के लिए आपसी बातचीत समस्या का हल कर बच्चों की शिक्षा पर धन और समय लगाये।
जिससे आने वाली पीढी शिक्षित के साथ रोजगार युक्त होगी देश परिवार दोनो खुशहाल होगे।ग्रामीण विकास मंत्री ने स्व चौहान के साथ बिताये क्षण को याद करते हुए कहा कि असमय हुई सिंह की मृत्यु ने एक नेता ही नहीं जन समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू किसानों के मसीहा को हमसे छीन लिया।जिसकी पूर्ति विधायक शोभासिह चौहान डा अमित सिंह चौहान के द्वारा मौजूदा सरकार पूरा करेगी।इस मौके पर विधायकों मे इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू रामचंद्र यादव बैजनाथ रावत बाबा गोरखनाथ सतीश शर्मा सहित सुनील कुमार तिवारी शास्त्री नानमून हरिकरनसिह आशुतोष मिश्रा बृजिन्द्र सिंह गिरजेश त्रिपाठी ज्ञान चंद विश्वकर्मा अनुराग सिंह कमलेश सिंह पिंकू सिंह अनिल विश्वकर्मा विनोद गौड मालिक राम रावत अम्बरीष पान्डे विक्रात गोस्वामी रमलल्ला सिंह डा चंद्रेश सिंह सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का सोहावल ब्लाक भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अवध प्रांत कृष्ण कुमार खुन्नू पान्डे के नेतृत्व मे सत्ती चौरा मंदिर पर स्वागत किया। अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद पहली बार लखनऊ से अयोध्या आने पर पंचायत प्रकोष्ठ अवध प्रांत सह संयोजक कप्तान तिवारी महापौर ॠषि केश उपाध्याय जिलाध्यक्ष अवधेश पान्डे बादल अयोध्या प्रभारी शेष नरायन मिश्रा हरीश श्रीवास्तव ब्रह्मा नंद शुक्ला मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता महामंत्री विनोद गौड किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बल्ले, सतनाम सिंह, राजकरन मौर्या ,तिलक राज सिंह, रामू प्रियदर्शी, गिरीश पान्डेय डिपुल, राज कुमार त्यागी, राकेश जायसवाल, सच्चिदानंद तिवारी, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर रुदौली के रानीमऊ,कूढा सदात, अख्तियार पुर चौराहा व लोहियापुल पर भाजपा रुदौली विधायक रामचन्दर यादव के नेतृत्व में स्वागत समारोह किया गया मौके पर शैलेन्द्र पटेल अरबिंद वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अयोध्या श्री रामलला के दर्शन करने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि श्री राम हमारे आराध्य , प्रभु के चरणों मे आशीर्वाद लेते रहेगे, आज राम के चरणों मे आये है। और पार्टी द्वारा 1 से 15 अगस्त तक सदस्यता व वृक्षारोपण का अभियान शुरू कर रही है अयोध्या 31
उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अयोध्या आगमन पर अयोध्या नगर के औद्योगिक क्षेत्र मुमताज नगर पर आईआईए के सदस्यों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । जिसमें मुख्य रुप से आईआईए के अध्यक्ष एस बी सिंह, मीडिया प्रभारी धीरज राजपाल, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ,जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, सदस्य सुनील रामानी ,ओम प्रकाश जायसवाल पूर्व अध्यक्ष ,अजय सिंघल ,हरीश लालवानी, पंकज, देवेंद्र राय सचिव ,अवधेश खेतान ,अमित सिंघल, पंकज, सुनील राजपाल, राजकुमार गुप्ता ,नीरज ,बंटी सिंह, अमित गोयल ,नरेश मदान ,अंकित, विभोर, आनंद आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ