अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी कोमल पुत्री सुरेन्द्र मिश्रा को बिजली के करेन्ट से लगने से मौत हो गयी।बताया जाता है कि बरेसर मजरे राम नगर धौरहरा निवासी सुरेन्द्र मिश्रा की पुत्री कोमल सुबह कपडा प्रेस कर रही थी।प्रेस मशीन की कटी हुई तार के छू जाने से 17 वर्षीय कोमल करंट लगते ही बेहोश हो गयी।इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया।मौत खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ