Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक पेड़ लगाकर बचाए पर्यावरण मो आरिफ


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । पर्यावरण असंतुलन और घटते जल स्तर को देखते हुए गांव में खाली पड़ी भूमि व सड़को के किनारे वृक्षारोपण के कार्य की शुरुआत बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रधान संघ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आरिफ ने सुलेमान पुर मजरे गनौली से की।

इस दौरान उन्होंने आम,नीम,पीपल, पाकड़ सहित अन्य प्रजातियों के लगभग तीन सौ पौधों का वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने गांव के हर ग्रामीण से एक पेड़ लगाने आवाहन किया।और कहा कि वृक्ष से हमे फल,फूल,जड़ीबूटी, इमारती लकड़ियां व शीतल छाया मिलती है। 

उसके बाद सीवन वाजिदपुर स्थित मक्की शाह रहमत उल्ला के अस्थाने से लेकर सीवन गांव तक होने वाले वृक्षारोपण का भी शुभारम्भ किया ।उसके बाद श्री आरिफ ने उपस्थित जनता से एक एक पौध रोपने की अपील की।वृक्षारोपण के मौके पर अमीर अली,शौक़त अली,जियाउद्दीन, सोनू,मक्के शाह अली,मो मतीन,इशरार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे