अमरजीत सिंह
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के बसहा गांव मे अधिवक्ता रमेश प्रियदर्शी के खेत में अजगर ने बकरी को अपना निवाला बनाया।जिससे हलचल मच गयी और सूचना स्थानीय पुलिस के साथ वन बिभाग को दी गयी।
रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्ती चौरा क्षेत्र के बसहा गांव निवासी अधिवक्ता रमेश प्रियदर्शी के खेत में निकले अजगर ने एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। लगभग 60 किलो से अधिक वजन का अजगर देख बकरी चरवाहों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों में भय का कारण बन गया।
मामले की सूचना पर पहुचे वनकर्मियों ने अजगर को किसी तरह पकड़ा।जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा तुगनाथ सिंह ने बताया कि अजगर को पकड़ कर टिकरी जंगल भेजा दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ