Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीणों ने मसकनवा विधुत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन


दुर्गा सिंह पटेल 
मसकनवा( गोण्डा) विकासखण्ड  छपिया के ग्राम पंचायत गायघाट के दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में अधिक छमता के विधुत ट्रांसफार्मर लगवाए जाने व जर्जर खम्बो तारों के बदलाव के मांग को लेकर बुधवार को मसकनवा विधुत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन कर एसडीओ मनकापुर को संबोधित एक मांग पत्र एसएसओ बृजकिशोर मिश्रा को सौंपा।

 धरने का समर्थन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य खगेन्द्र जनवादी ने भी किया। ग्रामीणों द्वारा दिए गए मांग पत्र में अवगत कराया गया है कि ग्राम पंचायत गायघाट में लगा विधुत ट्रांसफार्मर कम छमता वाला व काफी जर्जर हैं जिससे आये दिन ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है। तथा लौ वोल्टेज की समस्या बनी रहती हैं। ग्रामीणों का कहना कि गांव में लगे लकड़ी के विधुत पोल जर्जर है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती हैं।

 ग्रामीणों ने गांव में ज्यादा छमता की ट्रांसफार्मर लगाये जाने, जर्जर तार व खम्बो के बदलाव किये जाने तथा विधुत कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध रूप से की जा रही वसूली बन्द कराये जाने की मांग की है। ग्रमीणों ने मांगे न माने जाने पर 15 दिनों के भीतर विधुत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राधेश्याम, संदीप, रामचेत तिवारी, गगनदीप, नीरज, सोनू, तुलसीराम यादव, कनिकराम, नीलेश तिवारी, सुनील तिवारी, ओमप्रकाश लाला रामदेव आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे