सुनील उपाध्याय
बस्ती। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो दल बनाने का ऐलान कर दिया था। जिसका उद्देश्य प्रदेश भर में स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने का था। लेकिन बस्ती पुलिस इस आदेश की आड़ में आम लोगो को परेशान करते दिख रहे हैं। ताजा मामला बस्ती जिले के हरैया थाने का जहां बहन के साथ बाजार आई थी।
वहीं बात कर रहे चेचरे भाई को पुलिस एन्टी रोमियो बनाकर थाने उठा ले गयी। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजन भी थाने पहुँच गए। अपनी किरकिरी होती देख पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। हालांकि अब बस्ती पुलिस खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के दलीलें पेश करती दिख रही है। लड़की के भाई ने खुद बताया कि वह अपनी बहन के साथ बाजार आया हुआ था |
वह बाजार में कुछ सामान लेने चला गया था। कुछ देर होने पर उसकी बहन ने गांव की एक चचेरे भाई जो कि वहां से गुजर रहा था |रोककर अपने भाई को फोन करने को कहा कि इतने में पुलिस उसे एन्टी रोमियो टीम के प्रभारी राहुल गुप्ता उठा गए। लेकिन बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर इस तरीके से किसी को भी उठा ले जाना कहा तक उचित है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ