Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवागत प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह ने दुधारा थाने के पदभार को किया ग्रहण


तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। दुधारा थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
    शुक्रवार को दुधारा थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सख्त कार्यवाही किये जाने का मातहतों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ न्याय होगा। पीड़ित सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करायें। उनकी मदद की जायेगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, जितेन्द्र यादव, चन्द्र भान सिंह, चन्द्र भान तिवारी, एचसीपी कामेश्वर सिंह, ज्ञान सिंह, भगवान राव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे