Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को पीआरवी ने पहुचाया अस्पताल



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। पीआरवी 1485 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पायलपार अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 0611 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया। इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों क्रमशः दुर्गेश पुत्र रामभवन व योगेन्द्र पुत्र जयराम यादव निवासीगण मंझरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद को पीआरवी वाहन से अस्पताल पहुचाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाई गयी। जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी। पीआरवी स्टाफ में मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव, आरक्षी चन्द्रभान मिश्र,आ0चा0 सुरेन्द्र यादव रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे