अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर नगर के पूरब टोला मुहल्ला में शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “तेजस्वी ब्यूटी पार्लर” का उद्घाटन सम्पन्न हुआ।
20 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित साधना पांडेय, प्राचार्या, महारानी देवेंद्र कुमारी बालिका इंटर कॉलेज बलरामपुर ने फीता काटकर पार्लर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां दुर्गा की आराधना के साथ हुई । मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समय में सौंदर्य एवं व्यक्तित्व संवर्धन का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और ऐसे संस्थान युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। पार्लर संचालिका श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि यहां अत्याधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्टाफ के माध्यम से ग्राहकों को हेयर-स्टाइलिंग, स्किन-ट्रीटमेंट, ब्राइडल मेकअप सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी । उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संगीता मिश्रा, रंजना शुक्ला, ज्योति सिंह, प्रो श्री प्रकाश मिश्र, पूर्व अधिष्ठाता शिक्षा संकाय सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर तथा अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय इकाई , एमएल के पीजी कॉलेज बलरामपुर के डॉ लव कुश पांडे सहायक आचार्य गणित विभाग एवं परीक्षा प्रभारी डॉ शैंकी रूहेला, सहायक आचार्य गणित विभाग, डॉ सुनील कुमार शुक्ला तथा कृतिका तिवारी, सहायक आचार्य मनोविज्ञान विभाग, पंकज दुबे, शिवम गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक, व्यापारी, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों के लिए विशेष छूट एवं निःशुल्क परामर्श की व्यवस्था भी की गई। इसी क्रम में पार्लर संचालिका अंकित श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ