अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ बहराइच रोड पर धुसाह गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
20 मार्च को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत धुसाह गांव निवासी तीरथ राम वर्मा उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र संते वर्मा एच 730 के बगल लगे इमली पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई । आकाशीय बिजली के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया । स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में तीरथ राम को जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । सदर विधायक पलटू राम ने पटना पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया तथा दैवीय आपदा के तहत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सहायता राशि को शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया है । उन्होंने जिला प्रशासन को इस संबंध में शीघ्र औपचारिकता पूरी कर सहायता राशि पीड़ित परिवार को दिलाने का निर्देश दिया है । पटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ