अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट मार्केटिंग विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया गया । परीक्षा के लिए पंजीकृत 43 परीक्षार्थियों में सभी 43 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए ।
प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि 20 मार्च को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट इकोनामिक्स विषय की परीक्षा सम्पन्न कराया गया । विद्यालय मे परीक्षार्थियों को प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया । उन्होंने बताया कि इकोनामिक्स विषय के लिए पंजीकृत 43 परीक्षार्थियों में से सभी 43 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं हुआ है । बच्चों ने सवेरे सबसे पहले अपना प्रवेश पत्र चेक कराया उसके बाद ईश्वर की वंदना करने के बाद ही प्रश्नपत्र को हल करना शुरू किया । प्राचार्य डॉ रूमी ने बताया कि परीक्षा के दौरान आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट की बेहद डरावनी ओर तेज़ आवाज से बच्चे थोड़ी देर के लिए घबराए भी, लेकिन लगातार लिखते रहे है इनकी यह भावना सराहनी थी ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ