Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बजाज पावर प्लांट में इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के तहसील उतरौला क्षेत्र के बजाज पावर प्लांट में गुरुवार को इंटर-यूनिट क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ । प्रतियोगिता में ललितपुर की टीम को विजेता घोषित किया गया ।
19 मार्च को बजाज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, यूनिट उतरौला में आयोजित तीन दिवसीय इंटर-यूनिट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बजाज एनर्जी उतरौला की टीम को 100 से अधिक रनों से हराकर एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम ललितपुर को इकाई उतरौला के समीर साबत एवं यूनिट हेड (शुगर) श्याम सिंह द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उपविजेता के रूप में उतरौला की टीम रही, जबकि बजाज एनर्जी लिमिटेड, कुंदरकी (गोंडा) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बजाज ग्रुप की विभिन्न इकाइयों ललितपुर, नोएडा, बर्खेड़ा, खंभा खेड़ा, कुंदरकी, उतरौला एवं मकसूदापुर की टीमों ने भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर जी एम मानव संसाधन (पावर ) प्रमोद त्रिपाठी,  मानव संसाधन  हेड( शुगर) बृजेश चंद मंडल, वैभव सिंह व केपी सिंह,  सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे