बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम सभा बेलहर कला क्षेत्र के पनिभरा में लोगो ने गांव के चन्द्रप्रकाश राय के निजी बाउंड्री में ग्रामीणों ने एक जुट होकर सिवान से खोज खोज कर एक-एक जानवरो को बन्द कर दिया था। किसान अपने-अपने फसल के बर्बाद होने से काफी परेशान थे किसी तरह से लोग रात जगा कर और दिन में लाठी डंडे से लैस होकर रखवाली में पूरा दिन बीत रहा है। लोग फसल को बचाने के बॉस बल्ली तार पट्टी आदि चीजो से बचाने में लगे रहते थे लेकिन बीडियो बेलहर महाबीर सिंह ने ब्लाक के अधिकारी,सेक्रेटरी, सफाईकर्मी व अन्य सहयोगियों सहित दो ट्रक बुलाकर बन्द जानवरो को भेजने का काम किया। वीडियो के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है। इस अवसर हिन्दू युवा वाहनी जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, ग्राम प्रधान विनोद यादव, श्रीधर राय, चन्दमणि राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ