शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ I लायन्स क्लब प्रतापगढ़ शक्ती द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकर दयाल रोड में शिक्षकों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर उपस्थित रीजन चेयरपर्सन संतोष भगवन ने कहा कि 5 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे ध्यान में रखते हुए उनके जन्मदिवस को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्लब की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि आज का दिन शिक्षकों के अलावा विद्यार्थियों के लिए भी बहुत खास है, क्योंकि आज अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति अपने विचार प्रकट कर सकते उन्हें यह बता सकते हैं कि वे हमारी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं? वैसे तो हर समय ही विद्यार्थी अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ रहते हैं, लेकिन समाज और हमारे व्यक्तित्व निर्माण में उनके अहम योगदान के लिए आज के दिन विशेषतौर पर अपने शिक्षकों को धन्यवाद करना चाहिये l सचिव गीता मिश्रा ने कहा कि माता-पिता के बाद आप ही वे प्रथम गुरु हैं जिन्होंने हमें सही-गलत का भेद करना सिखाया, हमें साक्षर बनाया, हमारा भला सोचा, हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कोषाध्यक्ष अनीता पाण्डेय ने कहा की ये कहना ज्यादा सही होगा कि माता-पिता से भी बढ़कर शिक्षक हैं। माता-पिता ने जन्म दिया लेकिन आपने जिंदगी सही मायने में जीना सिखाया। आपके दिए ज्ञान के बिना जिंदगी की कठिन पहेलियों को सुलझाना आसान न होता।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक रमा मिश्रा व शिक्षक मीनाक्षी मिश्रा मोहम्मद खुर्शीद सुशील कुमार गुलिस्ताँ शवा परवीन को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ