शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । हन्डौर के आंचल पब्लिक स्कूल मे शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे सेवा निवृत्त शिक्षक राज कुमारी देवी , उर्मिला शुक्ला ,धनीराम पाल ,जगन्नाथ यादव ,सुरेश बहादुर सिंह ,जगदीश बहादुर सिंह को अंग वस्त्रम ,सम्मान पत्र ,स्मृति चिन्ह माल्यर्पण कर संम्मानित किया गया । इस मौके पर कवि हरिवंश शुक्ल शौर्य ,प्रमोद लंठ ,हरी बहादुर हरि , गजेंद्र सिंह विकट चांदनी दुबे ,अशोक शुक्ल ने अपनी कविता से शिक्षको का गुणगान किया ।इस मौके पर मनोज सिंह ,श्री नारायण शुक्ल ,अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रदीप शुक्ल ,कृष्ण देव शुक्ल ,शिवम त्रिपाठी , शिव मूर्ति त्रिपाठी , राजीव मिश्र ,शारदा प्रसाद मिश्र मौजूद रहे आभार संजोयक संजय शुक्ल ने व्यक्त किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ