Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar पार्टी के उपेक्षा से नाराज प्रत्याशी ने किया चुनाव लड़ने का फैसला



पार्टी में चाटुकार हुए हावी–नरेंद्र कुमार त्रिपाठी
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। भाजपा पार्टी के उपेक्षा से आहत कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। वार्ड नं 5 से भाजपा समर्थन के दावेदार में आगे चल रहे नरेंद कुमार त्रिपाठी ने अपने व्यथा को एक वार्ता में साझा किया है। इस बाबत बात करने उन्होंने ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि पार्टी के द्वारा टिकट देते समय यदि पक्षपात या बदनीयत से कोई निर्णय किया गया हो तो ऐसी गलती को सुधारने की जिम्मेदारी प्रबुद्ध मतदाताओं की है। मैं नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के आदर्शों का पालन कर रहा हूँ। वर्तमान में मौजूद कुछ बहुरूपिए पदाधिकारियों ने मेरे वर्षों के त्याग परिश्रम समर्पण को पैसों और चाटुकारिता से तौल दिया। वर्तमान परिस्थितियों में संत कबीर नगर भाजपा के ऊपर कुछ विशेष चाटुकार हावी है। जो विपक्षी पार्टी के प्रत्याशियों से सांठगांठ करके इस जिले में पार्टी लगातार गर्त में ले जा रहें हैं। हम जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने पार्टी के मान सम्मान को न कभी झुकने दिया है और न ही कभी झुकने देंगे। पार्टी के कार्यकर्ता मजबूरी में भले ही किसी के साथ हो पर दिल से मेरे साथ ही है। एक गैर भाजपाई अवसरवादी को प्रत्याशी बनाकर भाजपा के नीतियों सिद्धान्तों का खून किया जा रहा है और सक्रिय कर्मठ कार्यकर्ताओं की सक्रियता कर्मठता को मजाक का पात्र बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए लड़ता आया हूँ इस बार भी चुप नही बैठ सकता मैं लड़ूँगा वार्ड नम्बर 5 का हर वरिष्ठ व आम कार्यकर्ता यहाँ की जनता मेरे साथ हैं और सत्य भी मेरे साथ है अतः जिला पंचायत वार्ड संख्या 5 से मेरा विजयी होने सुनिश्चित है।
एक वार्ता में पार्टी से आहत कार्यकर्ता ने अपनी व्यथा को कहा और जनभावनाओं के कारण चुनाव में सहभाग करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे