Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

अयोध्या जनपद के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी

अयोध्या,उत्तर प्रदेश में जैसे- जैसे विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही हैं वैसे ही प्रदेश के सारे राजनीति दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गयें है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुये कांग्रेस पार्टी के युवा संगठन भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष(मध्य जोन) कनिष्क पाण्डेय ने अयोध्या जनपद के पांचों विधानसभाओं के नये अध्यक्षों की देर रात लखनऊ में घोषणा कर दी है उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया के अयोध्या विधानसभा से मो. बिलाल असांरी, गोसाईगंज से आशीष गुप्ता,बीकापुर से आशुतोष सिंह,मिल्कीपुर से अमरनाथ पाण्डेय और रूदौली से मसरूर अहमद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनायें देते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि अपनी इस नई टीम के माध्यम से अयोध्या जनपद के युवाओं की लड़ाई को और पुरजोर तरीके से लड़ी जायेगी। श्री तिवारी ने विधानसभा अध्यक्षों की नई टीम घोषित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम सब युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। उपरोक्त नियुक्तियों पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,एआईसीसी सदस्य राजेन्द्र प्रताप सिंह,अशोक सिंह,उग्रसेन मिश्रा,प्रदेश सचिव सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला,करिब करनी,जिला उपाध्यक्ष वेद सिंह कमल,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उमर मुस्तफा, युवा कांग्रेस पूर्व महासिचव शरद शुक्ला,सोशल मीडिया प्रदेश कोकोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय,एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला,किसान कांग्रेस के दिनेश शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह,उमेश उपाध्याय,रामकरन कोरी,प्रदेश सचिव रजनीश शर्मा,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,आरिफ आब्दी,राजदेव वर्मा,बृजेश रावत,आशुतोष शांडिल्य,अमरीश पांडे,भीम शुक्ला,रामनरेश मौर्य,तेजबली पांडे,प्रभात यादव,विनोद यादव,उमाकांत गुप्ता, राहुल मौर्य,राजकुमार सिंह,रामआशीष तिवारी,सहित सभी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री,प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मध्य जोन कनिष्क पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे