Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

प्रतापगढ़:मानवता एवं राष्ट्र की सेवा का संकल्प महान है: रमेश

उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले 50 सेवाव्रती वीरों का किया गया सेवा समर्पण सम्मान

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय संस्था भारत विकास परिषद विशाल द्वारा कोविड 19 की दूसरी लहर के समय उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले 50 सेवाव्रती वीरों का अंगवस्त्रम तथा सेवा समर्पण सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज के सभागार में संम्पन्न हुआ। सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानवता एवं राष्ट्र की सेवा का संकल्प महान है।


भारत विकास परिषद की प्रारंभ से ही इसके प्रति प्रतिबद्धता रही है। आज सेवा समर्पण सम्मान से विभूषित ये व्यक्ति पर अवश्य ही आगे भी सेवा के लक्ष्य को अतिरिक्त समर्पित भाव से पूरा करने के लिए संकल्पित होंगे। यद्यपि सच्चे सेवाव्रती किसी सम्मान की अपेक्षा के बिना ही अपने लक्ष्य पर डटे रहते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर आर्य देशदीपक तथा प्रान्त प्रचार प्रमुख रामचंद्र जी रहे। सम्मानित सेवाव्रती इन वीरों ने कोविड महामारी की दूसरी लहर की विभीषिका में स्वयं अपनी जान की परवाह न करते हुए कोविड रोगियों तथा उनके साथ रहने वालों की सेवा के लिए दवा, भोजन, आवश्यक सामग्री इत्यादि का प्रबंधन किया। साथ ही लीला पैलेस में 12 दिवसीय को कोविड टीकाकरण शिविर के व्यवस्थापन में अप्रतिम सहयोग दिया था। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगीत वन्देमातरम गायन तथा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुआ। संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र नारायण चड्ढा तथा सचिव गोविंद प्रसाद खंडेलवाल ने अतिथियों को पुष्प देकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष गिरजा शंकर मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष डॉक्टर पीयूष कांत शर्मा ने किया।

सेवा समर्पण सम्मान से विभूषित 50 सेवाव्रती वीरों में प्रमुख अशोक शर्मा ,सर्वोत्तम पाण्डेय ,शीतांशु ओझा ,अंकुर श्रीवास्तव ,संदीप रावत ,दिनेश अग्रहरि,पीयूष शुक्ला, अमित देव ,डॉक्टर रंगनाथ शुक्ल, डॉक्टर सुधांशु उपाध्याय ,शशि भाल त्रिपाठी ,सुधांशु रंजन मिश्र ,संजीव आहुजा ,कार्तिकेय द्विवेदी ,राजेश मिश्र, प्रभात मिश्रा , सुरेंद्र पाण्डेय,शिव शंकर सिंह ,डॉक्टर अखिलेश पांडेय ,आँचल सिंह ,अतिथि शर्मा, संजय तिवारी ,शिव प्रकाश मिश्र सेनानी आदि रहे।कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रताप कुंदनानी, पूर्व अध्यक्ष उदयभान सिंह , जिला संघचालक चिंतामणि जी, विभाग कार्यवाह हरीश जी ,विभाग प्रचारक प्रतोष जी, डॉक्टर सौरभ पाण्डेय, नितेश खंडेलवाल,शरद केसरवानी अवधेश मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे