Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आनंदवन इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने गाजे बाजे के निकाली जागरूकता रैली




वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता हेतु शनिवार को नगर क्षेत्र के शुकुलपुर शक्ति नगर स्थित आन्नदवन इण्टर कालेज के छात्र-छात्रा द्वारा देश प्रेम की भावना के परिधान में गाजे बाजे के साथ हाथों तिरंगा लिए भारत मां के जयकारे के साथ प्रभात फेरी निकाली। 


विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्रभात फेरी विद्यालय से चलकर मीरा भवन, पीडब्ल्यूडी डाक बंगला होते हुए शहीद उद्यान पहुंची, जहां पर महापुरुषों के प्रतिमा पर पुष्प,माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। 


इस दौरान अमृत महोत्सव मिलके मनायें,तिरंगा हर घर पर लहरायें। सबसे प्यारा हिंदुस्तान, जय जवान जय किसान। 


भारत माता की जय जैसे नारों और हाथ में तिरंगा लिए सभी बच्चे अत्यन्त उत्साह, उमंग, जोश और अनुशासन में दिखाई दे रहे थे। 


इस मौके पर प्रभात फेरी के माध्यम से प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ शुक्ल द्वारा हर घर तिरंगा झंडा लगाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। 


इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में प्रमुख रुप से दिव्या, रीना पाल, कविता, सविता, रूबी प्रदीप शुक्ला, सुनील, महेश तिवारी, साधना तिवारी, सरिता गुप्ता, के के वर्मा सहित सभी स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे