Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरणीय शांति के बगैर विकास का कोई अर्थ नहीं: अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां पर्यावरण सेना ने क्रांति दिवस को अपनी 20 वीं वर्षगांठ मनाते हुए पर्यावरण क्रांति दिवस के रूप में मनाया।


प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्वनाथगंज में 9 अगस्त 2002 को रोपित मिशन ट्री का पूजन कर वृक्ष रक्षा का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बीस वर्ष पूर्व शुरू किया गया पर्यावरण सेना का हरित मिशन आज पूरे देश और दुनिया में असर कर रहा है।


पर्यावरण सेना की मुहिम भारत के अलावा नेपाल,श्रीलंका, बांग्लादेश और सऊदी में भी धरती को हरित बनाने और जीवन बचाने हेतु कमा कर रहा है।उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय शांति के बिना विकास का कोई मतलब नहीं है।


पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण सेना की मुहिम सभी वर्गो और समुदाय में असर छोड़ रही है।पर्यावरण सेना ने अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों जागरुक करते हुए 50लाख वृक्षों का रोपण और 1.5 लाख से अधिक वृक्षों को कटने से बचाया है।


उन्होंने सभी से पर्यावरण सेना की मुहिम से जुड़कर सहयोग की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे