Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:समाजवादी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा





गौरव तिवारी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा लगाने के कार्यक्रम हेतु समाजवादी पार्टी कार्यालय मीरा भवन से निवर्तमान जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ ।


  तिरंगा यात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय से चलकर अम्बेडकर चौराहा पर डा.भीमराव अम्बेडकर  की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 


भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, वंदेमातरम व अमर शहीदों का नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा आगे बढ़ते हुए श्री राम चौराहा पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौक घंटाघर होते हुए भंगवा चुंगी पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोहिया तिराहा लोहिया पार्क में डा.रामनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।


इस तिरंगा यात्रा में रानीगंज विधायक डा. आरके वर्मा, पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, नि.जिलामहासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, आशुतोष पाण्डेय, जगदीश मौर्या, मनीष पाल, पप्पू यादव, साबिर अली, वासिक खान, डा.रामबहादुर पटेल, डा. शेर बहादुर यादव, रमेश यादव, रामबचन यादव, रामधन यादव, मो. समीम, बृजेश यादव, हरीश शुक्ला, लल्लू सिंह, उर्मिला यादव, शान्ति सिंह, बबलू यादव, राजू यादव, साजिद अली, विजय यादव, रमाशंकर यादव, जुबैद अहमद, नरेंद्र पाल,  प्यारेलाल खैरा, संतोष यादव, अमरपाल यादव, मुकेश पाल, शिवकुमार यादव, सुरेश यादव, कमरूल हसन, सुधीर श्रीवास्तव, शोएब, मकसूद अहमद,अहमद अली, विकास यादव, विवेक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे