Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्यपाल ने फ्रेंच मुक्केबाजी के खिलाड़ियों को किया सम्मानित



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। सवात एसोसिएशन ऑफ इंडिया की देखरेख में पिछले महीने दिल्ली में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सम्मानित किया है।



 राजभवन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने विजयी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।


सवात राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 42 पदक हासिल किए। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 23 स्वर्ण, 09 रजत और 10 कांस्य पदक जीते। बिन्दु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिलाब मिला।


 उत्तर प्रदेश सवात एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज दीक्षित और सचिव केबी पंत ने विजेताओं को दमदार प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया। सम्मान होने वाले खिलाड़ियों में यश कुमार यादव, बिंदु कुमारी,अनामिका वर्मा,शैलेश कुमार, शैलेश कुमार मिश्रा, सश्रम श्रीवास्तव, माही चौरसिया, सचिन सेमालिया दैलिसा जोशी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे